मध्य प्रदेश

देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
26 Jun 2022 2:33 PM GMT
देखें रात 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर

भाेपाल। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से 21 जून से ही मध्यप्रदेश में ठिठका हुआ मानसून अगले दो दिनों में आगे बढ़ सकता है। रविवार काे भी दक्षिण–पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पाेरबंदर, बड़ौदा, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से गुजर रही है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अलग–अलग स्थानाें पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं।

इनके असर से कुछ नमी मिलने के कारण मप्र में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। साेमवार काे इंदौर संभाग के जिलाें में कहीं–कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मानसून के 28–29 जून से आगे बढ़ने के आसार हैं। उधर रविवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 106, खंडवा में तीन, जबलपुर में 2.4, मलाजखंड में एक, गुना में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि 20 जून काे मानसून ने मप्र के 80 प्रतिशत भाग में प्रवेश कर लिया है। उसके बाद ताकत नहीं मिलने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ा है। इससे वर्षा की गतिविधियाें में भी कमी आ गई है। हालांकि मौजूदा नमी के कारण तापमान बढ़ने की स्थिति में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ स्थानीय बादलों से बौछारें पड़ रही हैं।
साहा के मुताबिक साेमवार काे इंदौर संभाग के जिलाें में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा इंदौर से सटे उज्जैन संभाग और पश्चिमी प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा होने का अनुमान है। मंगलवार से मानसून के आगे बढ़ने के भी आसार हैं। इस वजह से वर्षा की गतिविधियाें में तेजी आने लगेगी।
ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडीशा से बंगाल की खाड़ी तक एक द्राेणिका लाइन बनी हुई है। पूर्वी अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। द क्षि णी गुजरात से उत्तरी केरल तक अपतटीय द्राेणिका लाइन बनी हुई है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात, काेंकण तक एक अन्य द्राेणिका लाइन मौजूद है। इन छह मौसम प्रणालियाें के कारण वातावरण में कुछ नमी अा रही है। इस वजह से मप्र में कहीं–कहीं गरज–चमक के साथ वर्षा हाे रही है।
रविवार काे चार प्रमुख शहराें का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भाेपाल 38.3- 28.0
इंदौर 35.2 - 25.0
जबलपुर 34.9- 24.9
ग्वालियर 41.2- 30.0
नाेट:– तापमान डिग्रीसे. में।
Next Story