मध्य प्रदेश

पड़ोस की लड़की का नहाते हुए बना रहा था वीडियो, केस दर्ज

Admin4
23 July 2023 1:04 PM GMT
पड़ोस की लड़की का नहाते हुए बना रहा था वीडियो, केस दर्ज
x
इंदौर। मल्हारगंज इलाके में एक पुलिस अफसर का बेटा छेड़छाड़ करते हुए पकड़ाया है। पड़ोस में रहने वाली एक युवती का वह नहाते हुए वीडियो बना रहा था। युवती ने देख लिया तो हंगामा खड़ा हो गया। मामला थाने पहुंचा तो वहां भी जमकर हंगामा हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम अनमोल है। उसके पिता इंदौर की ही पुलिस की एक शाखा में बतौर अधिकारी पदस्थ है। कल लड़के पर आरोप उसकी पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने लगाया, उसका कहना था कि वह जब नहा रही थी तब आरोपी अनमोल उसका वीडियो बना रहा था। लड़की के पिता भी पुलिस में अधिकारी हैं। मामला थाने पहुंचा तो अनमोल ओसवाल के पिता भी वहां पहुंच गए थे। उन्होंने मामले को खत्म करने के लिए खूब जोर आजमाइश की। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया और आरोपी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। मामले में मल्हारगंज पुलिस से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
Next Story