मध्य प्रदेश

बेटी के साथ 2 साल से कर रहा था दरिंदगी

Admin4
10 Feb 2023 7:46 AM GMT
बेटी के साथ 2 साल से कर रहा था दरिंदगी
x
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओमकारेश्वर (मांधाता) थाने में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला दर्ज हुआ है। यहां एक 16 साल की युवती के साथ उसी का पिता दो साल से दरिंदगी कर रहा था। बेटी उसकी यह करतूत सह रही थी। जब आरोपी पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया तो वह सहम गई। पीड़िता और उसकी मां ने आपत्ति ली तो आरोपी ने उन्हें मारने का षड़यंत्र रचा। वे दोनोंजा न बचाकर भागी और फिर अपने मामा के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खंडवा के तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर (मांधाता) के बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह पिछले 2 सालों से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी भी शर्म के मारे सब सहती रही उसकी हवस बढ़ने लगी तो बेटी ने मां को इस बारे में बताया। मां ने जब समझाने की कोशिश की तो उसने उनके साथ भी मारपीट की जिसके बाद दोनों ही घर से नानी के वहां चली गई। पूरी घटना जब ननिहाल वालों को पता चली तो मामा ने थाने में पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
ओमकारेश्वर (मांधाता) थाने के टीआई बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर 37 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रख रहा था। दो साल से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह पीड़िता को धमकाता था कि यदि किसी को बताया तो वह मार देगा। लगातार आरोपी पीड़िता का शोषण करता रहा पीड़िता उसके जुल्म सहती रही जिससे आरोपी पिता के हौंसले बढ़ने लगे।
30 जनवरी को जब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी तो आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार शाम को घर में कोई नहीं था तो वह बेटी की कोचिंग और मेहमान आने का बहाना कर घर ले गया। इसके बाद मारपीट की देर शाम मां जब घर आई तो बेटी ने अपने पिता की करतूत बताई मां रात में ही बेटी को लेकर मायके चली गई उसके बाद बुधवार मां और मामा के साथ आकर पिता ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
Next Story