मध्य प्रदेश

MP में नगर सरकार की वोटिंग जारी, दमोह में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग की मौत, तस्वीरों में देखिए मतदान की एक झलक

Shantanu Roy
6 July 2022 11:17 AM GMT
MP में नगर सरकार की वोटिंग जारी, दमोह में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग की मौत, तस्वीरों में देखिए मतदान की एक झलक
x

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज नगर निगम के प्रथम चरण की वोटिंग हो रही है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरु होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। भोपाल, इंदौर समेत 11 नगर निगमों में मतदान जारी है। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं। सुबह 9 बजे तक लगभग सभी मतदान केंद्रों पर 14% वोटिंग हो चुकी है। मतदान के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगम के लिए 101 महापौर प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

दहोह में वोट डालने पहुंची 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का निधन हो गया। महिला पोलिंग बूथ पर बटन दबाने से पहले बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतना के वार्ड 40 में वार्ड प्रत्याशियों के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि प्रत्याशियों के एजेंट समर्थकों में मतदाताओं को पर्ची देने और रिझाने का काम कर रहे थे। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली थाना प्रभारी पहुंचे है। हालात को नियंत्रण में किया गया है।
Next Story