- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्यप्रदेश : सरकारी...
मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश : सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, पढ़े पूरी खबर
Admin2
20 Jun 2022 1:31 PM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एमपीपीईबी व्यावसायिक परीक्षा (Madhya Pradesh Professional Exam Board) द्वारा सितंबर से नवंबर तक बंपर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए एमपीपीईबी द्वारा हर महीने 3 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी,इन तीन महीने में कुल 9 भर्ती परीक्षाएं होंगी और अलग अलग पदों पर बंपर सरकारी भर्ती होगी।
इसके तहत सितंबर माह में चतुर्थ श्रेणी, सहायक ग्रेड थर्ड, स्टेनोटायपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती परीक्षा और सहायक लोक विश्लेषक और रसायनज्ञ समेत अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं होंगी।सुत्रों की मानें तो इसके लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने तैयारियां भी शुरू कर दी है।
सोर्स-mpbreaking

Admin2
Next Story