- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Sheopur में वायरल...
मध्य प्रदेश
Sheopur में वायरल डीपफेक वीडियो से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
26 May 2025 1:35 PM IST

x
Sheopur श्योपुर : शिवपुरी रोड स्थित वीर सावरकर स्टेडियम को विस्फोट कर उड़ाने का डीपफेक वीडियो सामने आया है.इसमें स्टेडियम में विस्फोट के दृश्य दिखाए गए हैं.यह स्टेडियम खेल गतिविधियों के साथ गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रमुख केंद्र है.
एक युवक ने वीडियो को एडिट कर स्टेडियम में होने वाले सांस्कृतिक आयोजनों को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़ा है.स्थानीय लोगों और प्रशासन ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है.उन्होंने इसे सांस्कृतिक विरासत का अपमान बताया है.
टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.वीडियो की प्रमाणिकता की जांच की जा रही है.प्राथमिक जांच में पता चला है कि वीडियो को जानबूझकर भ्रामक तरीके से एडिट किया गया है.
पुलिस वीडियो एडिटर की पहचान करने में जुटी और करीब 6 घंटे बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया.साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस वीडियो को हटवाया जा रहा है.प्रशासन ने दोषी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
थाना प्रभारी बोले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25.05.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म इन्टाग्राम पर श्योपुर जिले मे स्थापित वीर सावरकर स्टेडियम को विस्फोट कर उडाये जाने की आर्टीफीशियल इन्टेलीजेंस के माध्यम से तैयार वीडियो वायरल किये जाने की घटना, पुलिस संज्ञान में आने पर उक्त वायरल वीडियो की पतासजी करने पर आरोपी वायरलकर्ता मोहम्मद अरमान पुत्र मोहम्मद सिद्वीक उम्र 20 साल निवासी गैस एजेसी रोड श्योपुर को त्वरित कार्यवाही कर थाना कोतवाली श्योपुर द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली जिला श्योपुर में सुसंगत धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है.
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटनाओ को रोकने के उद्देश्य से एवं फर्जी अप्रासंगिक वीडियो आदि के वायरल पर रोक लगाये जाने हेतु श्रीमानं कलेक्टर महोदय द्वारा भी प्रतिबन्धित आदेश जारी किया गया है.यदि जिले मे इस प्रकार की घटना की पुनवृति होती है संबधित के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी.
TagsSheopur वायरल डीपफेकवीडियो मचा हड़कंपआरोपी गिरफ्तारSheopur viral deepfake video created a stiraccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





