मध्य प्रदेश

Vidisha: IAS दल ने गांवों का किया निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

Admindelhi1
20 March 2026 9:02 PM IST
Vidisha: IAS दल ने गांवों का किया निरीक्षण, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा
x
"10 सदस्यीय दल ने किया निरीक्षण दौरा"

विदिशा: आईएएस कैडर के 10 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित कार्यों व शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति का जायजा लिया।

टीम लीडर आईएएस जसकरण सिंह सहित उनकी 10 सदस्यीय टीम विदिशा के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर शासकीय योजनाओं की क्रियान्वयन स्थिति से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने ग्रामों में योजनाओं के कार्यों की प्रशंसा भी की।

टीम सदस्यों द्वारा सबसे पहले सुनपुरा गांव में पहुंचकर यहां संचालित आंगनबाड़ी के कार्यों का अवलोकन किया उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों को प्रदाय पोषण आहार सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जाना है। उन्होंने आंगनबाड़ी में पदस्थ कार्यकर्ता व सहायिका से संवाद कर बच्चों की अच्छी देखभाल, भरण-पोषण व शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जाना। इस दौरान उन्होंने यहां पंचायत भवन का अवलोकन भी किया और ग्राम में शासकीय योजनाओं के कार्यों को जाना है। साथ ही साथ गोवंश के लिए बनाई गई गौशाला भी देखी, उन्होंने गौशाला में गौवंश के लिए की गई व्यवस्थाओं के संबंध में भी जाना।

इसके बाद उन्होंने ग्राम की सहायता समूह की महिला सदस्यों के कार्यों को भी महिला सदस्यों से संवाद कर जाना है स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों ने भी दल के सदस्यों को अपने अनुभव बताते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने आजीविका मिशन की मदद से स्व सहायता समूह से जुड़कर अपनी आय को बढ़ाया है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारा है। इस दौरान ग्राम की ड्रोन दीदी से भी टीम सदस्यों ने संवाद किया।

इसके अतिरिक्त टीम सदस्यों द्वारा ग्राम बागरी में निर्माणाधीन आवास कॉलोनी का अवलोकन किया। उन्होंने आवास कॉलोनी में हितग्राहियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की। टीम सदस्यों द्वारा इमलिया ग्राम में प्रायमरी एग्रीकल्चरल क्रेडिट सोसाइटी (पैक्स) गतिविधियों के माध्यम से प्रदाय सुविधाओं के बारे में उपस्थित किसानों से संवाद कर जाना। किसानों ने पैक्स गतिविधि के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं को बेहतर बताया। पैक्स के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में किये जा रहे कार्यों से किसानों ने टीम को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि खाद्य वितरण, भंडारण कृषि व्यवसाय सहित अन्य सेवाओं से किसानो की आय बढ़ रही है और वह लाभान्वित हो रहे हैं।

भ्रमण के दौरान जनपद सीईओ आयुष अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के सीईओ विनय प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story