- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Vidisha : भोपाल रोड...
मध्य प्रदेश
Vidisha : भोपाल रोड पर बाइक और पिकअप की टक्कर के बाद लगी आग, एक की मौत दूसरा घायल
Tara Tandi
9 Jun 2024 10:56 AM IST

x
Vidisha विदिशा :मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज से लगभग पांच किलोमीटर दूर भोपाल रोड महामाई गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल की ओर से आ रही पिकअप और सिरोंज की ओर से जा रही बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप बाहन मोटरसाइकिल को करीब 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गया और इसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।
दर्दनाक हादसे में राकेश मोगिया निवासी ग्राम साटोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गोरेलाल बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस, एंबुलेंस और फायरब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
TagsVidishaभोपाल रोड बाइकपिकअप टक्करबाद लगी आगएक मौत दूसरा घायलVidisha Bhopal Road bike and pickup collidedfire broke out laterone dead and another injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





