- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सोशल मीडिया में वायरल...
मध्य प्रदेश
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का VIDEO
Ritisha Jaiswal
17 Feb 2022 2:42 PM GMT
![सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का VIDEO सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का VIDEO](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/17/1504779-q.webp)
x
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में दो बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का है। पहली बार जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने बाघों के आपसी संघर्ष को करीब से देखा और इस नजारे को कैमरे में कैद किया। इस दौरान पेंच टाइगर रिजर्व बाघों की दहाड़ से गूंज उठा। हालांकि दो बाघों को अपने इतना नजदीक लड़ते देखकर पर्यटक भी सहम गए।
बाघों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख काफी रोमांचित हो रहे हैं। बता दें पेंच टाइगर रिजर्व में देश-विदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं। यहां पर्यटकों को आसानी से टाइगर देखने को मिल जाते हैं।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story