- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- वीडियाे में कांट छांट...
वीडियाे में कांट छांट कर किया वायरल, कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध दर्ज

भाेपाल। राजनीति से जुड़े एक व्यक्ति का नाम जाेड़कर जुए के अड्डे का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस नेता मनाेज शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक चांदबड़ निवासी आनंद गुप्ता एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं। उन्हाेंने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि कांग्रेस नेता मनाेज शुक्ला ने फेसबुक पर एक वीडियाे अपलाेड किया था। वीडियाे किसी जुए के अड्डे का था। बताया जा रहा था, कि यह अड्डा आनंद गुप्ता है। गुप्ता ने पुलिस काे बताया था कि जिस स्थान का वीडियाे वायरल किया गया।
उस स्थान से उनका काेर्इ लेना देना नहीं है। वीडियाे वायरल हाेने से उनकी राजनीतिक छवि धूमिल हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनाेज शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मनाेज शुक्ला के बयान दर्ज करने के साथ ही वायरल वीडियाे की जांच भी करेगी। अभी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। उधर इस मामले में कांग्रेस नेता मनाेज शुक्ला का कहना है कि आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। भाजपा जिस तरह की राजनीति कर रही है, मैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। इस तरह के हथकंडे अपनाने की जगह वे चुनावी मैदान में मुकाबला करें।