मध्य प्रदेश

मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर

Deepa Sahu
5 Jan 2022 4:36 PM IST
मजदूरों से भरा वाहन पलटा, 12 घायल, तीन की हालत गंभीर
x
मजदूरों को ले जा रहा एक यात्री वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया.

मजदूरों को ले जा रहा एक यात्री वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार जिले के पालनाखेडी गांव के पास एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में गिर गया, जिससे उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को 108 एंबुलेंस और डायल हंड्रेड वाहन से मक्सी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां 3 लोगों को ज्यादा चोट आने पर शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि यह मैजिक वाहन मजदूरों को भरकर मक्सी आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के वक्त मैजिक वाहन में 20 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। गाड़ी पलटते ही अफरातफरी मच गई। लोग जैसे-तैसे बाहर निकले और दूसरों को निकालने में मदद की।

घायलों के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भीड़ लग गई। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार करके वार्ड में शिफ्ट कराया है। घटना के बाद पुलिस ने हादसे का शिकार हुई गाड़ी की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही हादसे की वजह भी तलाशी जा रही है। वही घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story