मध्य प्रदेश

क्रेन हादसा मामले में अपडेट, 3 लोगों की हुई थी मौत, सामने आई ये जानकारी

jantaserishta.com
15 Aug 2021 1:42 PM IST
क्रेन हादसा मामले में अपडेट, 3 लोगों की हुई थी मौत, सामने आई ये जानकारी
x

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 अगस्त के जश्न की तैयारी देखते ही देखते मातम में बदल गई. वहां झंडा लगाते वक्त क्रेन हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह क्रेन टूटी और लोग गिरे. जानकारी के मुताबिक, ये लोग झंडे की रस्सी बदल रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराज बाड़ा इलाके में हुई. वहां ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारी के दौरान क्रेन का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें तीन लोगों ने जान गंवा दी और एक शख्स घायल हो गया. बताया गया था कि कर्मचारी क्रेन की बास्केट में सवार होकर ऊंचाई पर काम कर रहे थे तभी क्रेन का संतुलन बिगड़ने से बास्केट सहित क्रेन गिर गई.
ग्वालियर क्रेन हादसे में जिनकी मौत हुई उसमें दो नगर निगम के कर्मचारी थे. दरअसल, महाराज बाड़ा के निकट ऐतिहासिक पोस्ट ऑफ़िस इमारत के पास लगे खंभे पर हर साल तिरंगा फहराया जाता है, उसी की तैयारी के वक्त हादसा हुआ.
हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को प्रदेश सरकार ने 4-4 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इसके साथ मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर से यह हाइड्रोलिक मशीन चलवाई जा रही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story