- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : बारिश के दौरान...
UP : बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 1 की मौत, 7 घायल

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : एटा जिले में रविवार तड़के बारिश के दौरान एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी नितेश गर्ग ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगंज स्थित नगला जैत गाँव में शेर सिंह के पुराने मकान की छत रात करीब 1:30 बजे गिर गई। इस घटना में सिंह का 25 वर्षीय बेटा अनुज घायल हो गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक का बेटा अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अन्य घायलों में अनुज का बड़ा भाई विपनेश (27), उसकी पत्नी पप्पी (26), अनुज की पत्नी शीलू (23), विपनेश की बेटी पलक (6) और अनुज का बेटा अंकुर शामिल हैं। उनका अलीगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अलीगंज के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) जगमोहन गुप्ता ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





