- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अज्ञात युवक ने महिला...
अज्ञात युवक ने महिला को बीच सड़क पर छेड़ा, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। अपने मायके आई युवती जब कमरे में बच्चे के साथ सो रही थी तो एक आरोपित ने उससे छेड़छाड़ की। जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपित ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश भी कर रही है। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा पहाड़ी निवासी 22 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उनके मकान में संजय शिया किराए से रहता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई है और शादी से पहले ही संजय शिया उसे परेशान करता था और उससे परेशान होकर उसके माता पिता ने उसकी शादी कर दी थी।
एक माह पूर्व वह मायके में डिलीवरी कराने आई थी और कुछ दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। बीती रात संजय उसके घर में घुस आया और सोते समय उससे छेड़छाड़ कर दी। जब उसकी नींद खुली तो उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे दी। घटना का शिकार पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी मां तथा अन्य परिजन आ गए और आरोपित धमकी देकर भाग गया। घटना का शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।