मध्य प्रदेश

अज्ञात युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व फोटो डालकर दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस जांच जारी

Admin Delhi 1
22 April 2022 1:41 PM IST
अज्ञात युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज व फोटो डालकर दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला, पुलिस जांच जारी
x

राजगढ़ सिटी क्राइम न्यूज़: बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ियासांसी में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने अज्ञात युवक पर इंस्ट्राग्राम आईडी पर अश्लील फोटो डालकर छेड़छाड़ और विरोध पर गाली-गलौंज करने का आरोप लगाया है। वहीं नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के बारद्वारी मौहल्ले में रहने वाली युवती ने रायसेन निवासी युवक पर मोबाइल पर अश्लील मैसेज डालने और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धारओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। बोड़ा थानाप्रभारी रामनरेश राठौर के अनुसार ग्राम कड़ियासांसी निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि 12 अप्रैल को अज्ञात युवक द्वारा इंस्ट्राग्राम आइडी पर अश्लील फोटो डालकर छेड़छाड़ की, विरोध करने पर गालियां देने लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 294, 354(क), 465, 469, 509, 67, 67 ए आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। नरसिंहगढ़ थानाप्रभारी रविन्द्र चावरिया के अनुसार बारद्वारी मौहल्ला निवासी युवती ने बताया कि ग्राम सलामतपुर जिला रायसेन निवासी भगवान पुत्र देवसिंह लोधा ने मोबाइल पर सोशल मीडिया के तहत अश्लील मैसेज डालकर प्रताड़ित किया, किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 292, 506, 64 आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

Next Story