मध्य प्रदेश

अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़ने का किया प्रयास

Teja
21 Feb 2023 10:30 PM IST
अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़ने का किया प्रयास
x

पुलिस सायरन सुनकर गैस कटर व अन्य सामान छोड़कर भागे चोर मुरैना, 21 फरवरी .सोमवार मंगलवार की रात जौरा में अज्ञात चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी का प्रयास किया. पुलिस (Police) सायरन की आवाज सुनकर अज्ञात चोर गैस कटर अन्य सामान छोड़कर मौके से भाग निकले.

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल रोड पर श्याम बिहारी गोयल के मकान में एसबीआई का एटीएम लगा हुआ है. इस एटीएम में 20 एवं 21 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने गैस कटर की मदद से चोरी का प्रयास किया. एटीएम से चोरी के लिए अज्ञात चोर ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर सहित अन्य औजार भी साथ में लाए थे. रात लगभग 2.49 बजे चोरों ने पहले तो मुख्य शटर का ताला तोड़ा, उसके बाद एटीएम को गैस कटर की सहायता से तोडने का प्रयास किया

. इसी बीच कुछ चोर घटनास्थल से थोड़ा दूर सब्जी मंडी एवं मस्जिद के बीच में बाइक से निगरानी करते रहे. बताया जाता है कि 3.30 बजे के लगभग चोरों को पुलिस (Police) वाहन का सायरन सुनाई दिया, जिस पर से चोरों ने एटीएम से चोरी का प्रयास कर रहे अपने साथियों को पुलिस (Police) के आने की सूचना दी और उक्त लोग एटीएम पर ही गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य औजार छोड़कर अस्पताल से पहले वाली गली में से खेतों की तरफ भाग गए. पड़ोस में रहने वाले नागरिकों को सुबह जब शटर का ताला टूटा मिला तो पुलिस (Police) को सूचना दी गई.

नगर निरीक्षक ओपी रावत ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया तो इस वारदात की पूरी जानकारी मिली. बताया जाता है कि एटीएम में लगभग 20 लाख की राशि थी, हालांकि वह सुरक्षित है. मौके पर फिंगर एक्सपर्ट ने आकर फिंगर प्रिंट भी लिए हैं. नगर निरीक्षक ओपी रावत का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. एटीएम प्रभारी इंजीनियर के आते ही एफआईआर (First Information Report) दर्ज की जाएगी.

Next Story