मध्य प्रदेश

यूनिवर्सिटी एचओडी ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़

Admin Delhi 1
6 Oct 2023 10:05 AM IST
यूनिवर्सिटी एचओडी ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़
x

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित यूनिर्वसिटी में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने निजी यूनिवर्सिटी के डॉ. नरेंद्र कुमार के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने की धारा में केस दर्ज कराया है. आरोपी कुछ समय से पीड़िता को बुरी नीयत से परेशान कर रहा था. कैबिन में बुलाकर अपमानित करता. आते-जाते अश्लील इशारे करता. को दूसरे स्टाफ का अवकाश था. आरोपी ने पीड़िता को कैबिन में बुलाया और साथ चलने की बात कही. विरोध करने पर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता ने पति को जानकारी दी और केस दर्ज कराया.

खुड़ैल में गोवंश की हत्या, बजरंग दल ने थाना घेरा

खुड़ैल में गोवंश की हत्या को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया. बजरंग दल मालवा प्रांत अधिकारी तन्नू शर्मा ने ग्रामीण एसपी रूपेश त्रिवेदी को बताया कि क्षेत्र की यह पहली घटना नहीं है. इसके पूर्व भी 4 से 5 बार गोवंश की हत्या की जा चुकी है. बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम ठाकुर ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया जाए. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है. प्रदर्शन के दौरान आशीष मंडलोई, भोला मंडलोई, कृष्णा डांगी, योगेश शर्मा आदि मौजूद थे.

Next Story