- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अनूठी विदाई! Amazon के...
अनूठी विदाई! Amazon के अधिकारियों पर FIR करवाने वाले एसपी का तबादला, पालकी में बिठाकर ढोल नगाड़ों के साथ किया गया विदा, देखें वीडियो

भिंड: भिंड से हाल ही में स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह (SP Manoj Kumar Singh farewell) का विदाई समारोह कुछ हटकर होता हुआ दिखाई दिया. यहां पर उनकी विदाई अधीनस्थ कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा उन्हें पालकी में बिठाकर दुल्हन की तरह की गई. दरअसल भिंड के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह का स्थानांतरण होने के बाद आज पुलिस परिवार के द्वारा उनका विदाई समारोह रखा गया. विदाई समारोह में नवागत एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारियों सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे. इस अवसर पर सभी ने अपने संस्मरण व्यक्त किए.
#अच्छा और ईमानदार अधिकारी ऐसे ही सम्मान पाता है..!
— Govind ਗੋਵਿੰਦ گووند गोविंद गुर्जर (@govindtimes) December 5, 2021
मिलिए कल तक भिण्ड के SP मनोज कुमार सिंह जी से, जिन्होंने Online तस्करी को लेकर Amazon के अधिकारियों पर मामला दर्ज किया था..अब इनका ट्रांसफर भोपाल कर दिया गया है.@TNNavbharat@DGP_MP @drnarottammisra pic.twitter.com/BEs7xFHTbC
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





