- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दुष्कर्म का अनोखा...
दुष्कर्म का अनोखा मामला: 80 साल के बुजुर्ग ने 65 वर्षीय महिला की लूटी आबरू

जबलपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) के गढ़ा थाना क्षेत्र में 80 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म (Rape) किया है. पुलिस ने बलात्कार की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, नागपुर के अमरावती की रहने वाले 65 साल की वृद्धा कुछ सालों से गढ़ा क्षेत्र में किराए से मकान लेकर रह रही है. कुछ महीने पहले उसकी पहचान एक बुजुर्ग से हो गई. इसके बाद बुजुर्ग अक्सर उसके घर आने जाने लगा. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि घर आने जाने के दौरान वृद्ध ने उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





