मध्य प्रदेश

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निज सचिव पाराशर कार्यमुक्त

Kajal Dubey
5 Jan 2023 11:59 AM IST
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निज सचिव पाराशर कार्यमुक्त
x
ग्वालियर : 15 साल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निज सचिव का जिम्मा संभाल रहे पुरुषोत्तम पाराशर को कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्हें दो रोज पहले ही कार्यमुक्त किया गया है। इसके पीछे चर्चा है कि पुरुषोत्तम पाराशर की लगातार शिकायतें सिंधिया को मिल रही थीं और अलग-अलग स्तर से सिंधिया तक तथ्य भी पहुंचाए गए थे। अचानक ऐसा क्या हुआ कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। वहीं पुरुषोत्तम पाराशर ने मंगलवार को आंतरिक व्हाटसएप ग्रुप में पोस्ट कर साझा भी किया कि वह अब सिंधिया के निज सचिव का कार्य नहीं देख रहे हैं। इसको लेकर पुरुषोत्तम पाराशर का कहना है कि वह अधिकारिक तौर पर यह जिम्मा नहीं संभाल रहे थे।
Next Story