मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके कामों और योजनाओं को जनता ने स्वीकाराः सतीश उपाध्याय

Admindelhi1
4 April 2024 2:23 AM GMT
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनके कामों और योजनाओं को जनता ने स्वीकाराः सतीश उपाध्याय
x
जनता ने अपना मत 2023 के विधानसभा चुनाव में बता दिया है: सतीश उपाध्याय

सागर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में व्यापक काम किए हैं। देश के किसान, युवा, महिलाओं को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिये जो कदम उठाए गए हैं, उनके बारे में जनता ने अपना मत 2023 के विधानसभा चुनाव में बता दिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को जो दो तिहाई बहुमत मिला है, उससे यह स्पष्ट दिखाई देने लगा है कि देश का जनमानस भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और कामों को स्वीकार करता है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। यह बात लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बुधवार को सागर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर देश में गरीब किसान, महिला, युवाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किये हैं।

उन्होंने देश की विरासत को आगे ले जाने की दिशा में जो कार्य किये हैं, उनका परिणाम अब स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगा है। 2014 के पहले का भारत और 2024 के भारत में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें नंबर पर थी और आज 2024 में देश की अर्थव्यवस्था 5 वें नंबर पर है। आगे देश की अर्थव्यवस्था को विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भाजपा सरकार और देश के प्रधानमंत्री संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अन्न दिया जा रहा है, तो वहीं देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी देश को पूर्ण विकसित भारत बनाने एवं देश को स्वर्णिमकाल की दिशा में ले जाने के लिये कार्य कर रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने अपने 100 दिन में ही विधानसभा चुनाव 2023 के संकल्प पत्र में शामिल संकल्पों को तेजगति किया जा रहा है।

गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू की

उपाध्याय ने कहा कि पीएम श्री हेलीकॉप्टर एंबुलेंस योजना से अब किसी भी गरीब मरीज को निशुल्क हैलीकॉप्टर से दूसरे बड़े शहरों में ले जाने की सुविधा प्रदान की गई है। अस्पताल में मरीज के निधन पर उसका शव बिल के चक्कर में कोई अस्पताल नहीं रोक सकेगा। ऐसे मृत रोगी का भुगतान प्रदेश सरकार वहन करेगी और मृतक के शव को म.प्र. सरकार निःशुल्क अपनी ऐंबुलेंस से मृतक के घर तक ले जाने का कार्य करेगी। यह म.प्र. की भाजपा सरकार की सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि म.प्र. की भाजपा सरकार ने मानव की सेवा के साथ-साथ गाय माता की भी चिंता की है। आज मध्यप्रदेश सरकार ने गाय को मिलने वाले भूसे-चारे के लिये अनुदान 20 पैसा से बढ़ाकर 40 पैसा प्रतिदिन कर दिया है। वहीं गाय के बीमार पड़ने एवं एक्सीडेंट होने पर 50 कि.मी. की परिधि में एक ऐंबुलेंस की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। प्रदेश में सिंचित रकबा 2003 के पूर्व 7 लाख हेक्टेयर था, वहीं म.प्र. भाजपा सरकार में सिंचित भूमि का रकबा 52 लाख हैक्टेयर हो चुका है। जिससे आज किसान सक्षम और समृद्ध बना है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश, देश में कृषि उत्पादन के मामले में अव्वल राज्य बन गया है। आज म.प्र. की सरकार संवेदनशील होकर समाज के सभी वर्गों के लोगों को सशक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बुन्देलखंड क्षेत्र को रोजगार दिलाने की दिशा में बीना में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रो केमीकल प्लांट की आधारशिला रख बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य किया।

वहीं बुंदेलखंड में किसानों को समृद्ध बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन बेतवा लिंक योजना को मंजूरी देकर लगभग 44 लाख करोड़ की योजना की सौगात दी, जिससे बुंदेलखंड के सभी जिले की खेती सिंचित होना तय है। उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के इंडी गठबंधन में शामिल दल देश को तोड़ने, सनातन धर्म को नीचा दिखाने की नियत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले और परिवारवाद, जातिवाद के साथ तुष्टिकरण के लिये कांग्रेस के साथ में आए हैं। ऐसी मानसिकता के लोगों को जनता चुनाव में करारा जबाव देगी। उन्होंने कहा कि देश विकसित भारत बने, फिर से मोदी सरकार बने, इसके लिये देश का जनमानस भाजपा के साथ में है और एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की जीत तय है।

Next Story