मध्य प्रदेश

शुक्र है! जान बच गई....हवा में उछली अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

jantaserishta.com
13 Nov 2021 10:46 AM IST
शुक्र है! जान बच गई....हवा में उछली अनियंत्रित तेज रफ्तार कार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
x

"जाको राखे साईंया, मार सके न कोई" कहावत एमपी के आगर मालवा जिले में एक बार सही साबित हुई है जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार फिल्मी स्टंट की तरह हवा में उछलती हुई CCTV में कैद हुई है. बड़े हादसे के बावजूद कार सवार बाल-बाल बच गया.

जानकारी के मुताबिक, आगर मालवा जिले के सुसनेर मोड़ी मार्ग पर ग्राम मोड़ी के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से जा रही एक कार सड़क पर टकराते हुए उछलती हुई सड़क किनारे पेड़ों व झाड़ियों में जा गिरी. सड़क पर तेज गति से जा रही कार पहले अचानक सड़क पर एक बार थोड़ा सा उछलती है फिर फिल्मी स्टंट की तरह हवा में उड़ते हुए झाड़ियों में जा गिरती है. पेट्रोल पंप पर खड़े लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुछ ही सेकंड में उछलती हुई कार सड़क किनारे पेड़ों से टकराती हुई झाड़ियो में जा गिरती है.
यह पूरा हादसा पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया. मामले में खास बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद वाहन में सवार ड्राइवर को कोई चोट नहीं आई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story