- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सीसीटीवी कंट्रोल रूम...
मध्य प्रदेश
सीसीटीवी कंट्रोल रूम की दीवार तोड़ कर अंदर घुसी बेकाबू कार
Shantanu Roy
16 Jun 2022 12:35 PM GMT

x
बड़ी खबर
भोपाल। राजधानियों में बेलगाम वाहनों की रफ्तार के कारण बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं। पुलिस इन वाहनों की रफ्तार चेक करने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं कर रही है। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात 4:15 बजे एक तेज रफ्तार कार भदभदा ब्रिज की तरफ से न्यू मार्केट की तरफ जा रही थी।
अचानक से कार चालक अनियंत्रित होकर राज्य स्तरीय रेडियो कंट्रोल रूम की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे दीवार तो टूट गई कार भी चकनाचूर हो गई। कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी लगने के बाद कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को जब्त करके थाने लाया गया। कार के नंबर से कार चालक की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी तक कोई शिकायत करने थाने नहीं पहुंचा है। शिकायत के बाद पूरे मामले में जांच शुरू की जाएगी । कमला नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात के समय भदभदा से जवाहर चौक के बीच में काफी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क के सुनी होने के कारण कई बार लोग अधिक रफ्तार में वाहन चलाते हैं।
संभावना है कि कार चालक काफी तेज रफ्तार में वहां चला रहा होगा नींद की जबकि लगने के कारण उसकी कार अनियंत्रित होकर दीवार में घुस गई। इससे यहां बड़ा हादसा हो गया। अगर दिन के समय यहां हादसा होता तो कई वाहन चालक स्टार की चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद से राष्ट्रीय कंट्रोल रूम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का पूरा मुआयना कर पुलिस से जानकारी ली। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले में संबंधित व्यक्ति द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
Next Story