- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दादी के घर आई छह साल...
मध्य प्रदेश
दादी के घर आई छह साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Teja
8 July 2022 4:11 PM GMT
x
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में रिश्तों को तार-तार करने देने वाला मामला सामने आया है। दादी के घर आई छह साल की मासूम के साथ चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।बी घटना उज्जैन के मित्र नगर की है। गुरुवार को मासूम अपनी दादी के घर गई थी। इस दौरान चॉकलेट दिलाने का लालच देकर आरोपी ने उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम रोती बिलखती घर पहुंची और मां को चाचा की करतूतों के बारे में बताई। मासूम के शरीर पर खरोंच के निशान भी थे। जिसके बाद परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं चिमनगंज पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
फांसी देने की मांग
इधर, इस घटना की जानकारी लगते ही शहरवासियों में भी खासा आक्रोश है। टॉवर चौराहे पर सैकड़ों लोगों ने इकट्ठा होकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर फांसी देगे की मांग की। समग्र हिंदू समाज ने एसडीएम जगदीश मेहरा को ज्ञापन सौंपा है और 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया। गिरफ्तारी नहीं होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

Teja
Next Story