- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Umaria: खेत में बिछाए...
मध्य प्रदेश
Umaria: खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में बाघ की मौत, शिकारी गिरफ्तार
Sarita
7 Feb 2025 12:11 PM IST

x
Umaria उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर जोन के जाजागढ़ बीट के आरएफ 394 क्षेत्र में गुरुवार को एक बाघ का शव मिला है. मिली जानकारी के अनुसार बाघ की मौत ग्राम सुखदास की सीमा पर स्थित भदर नदी के किनारे खेत में अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से हुई है. बाघ की मौत के बाद शिकारियों ने उसके शव को जमीन के नीचे दफना दिया था|
वन विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है. टाइगर रिजर्व प्रशासन को सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचे. मौके से बाघ का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. इस मामले में वन विभाग की टीम ने दो शिकारियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम रामचरण कोल और पांडू कोल बताए जा रहे हैं. दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है|
TagsUmariaखेतकरंटबाघमौतUmariafieldcurrenttigerdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





