मध्य प्रदेश

Umaria: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर कार्रवाई में हुई लंबी देरी

Admindelhi1
10 Nov 2025 1:30 PM IST
Umaria: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर कार्रवाई में हुई लंबी देरी
x

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में संचालित टीबीसीएल (तिरुपति बिल्डकान कंस्ट्रक्शन लिमिटेड) द्वारा खोदी गई खदानों में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन को लेकर एनजीटी ने 2023 में कार्यवाही करते हुए 5 लाख रूपये का जुर्माना किया था। इसको लेकर 14 सितंबर 2023 को आदेश जारी किया गया था, जिसमे 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था और खदान के पास 500 पौधे रोपित करने की योजना जिला प्रशासन ने बनाई थी लेकिन 2 साल तक मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। अब नवंबर 2025 में मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम ने 500 पौधे लगाने की तैयारी शुरू कर दी है, पौधों को लिए गढ्ढे खुदवा लिए गये हैं।

जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी ने रविवार को बताया कि टीबीसीएल ने जुर्माना जमा कर दिया है। पौधा रोपण का काम शुरू हो गया है। मैं जिले में अभी आया हूं, देरी क्यों हुई इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संभागीय प्रबंधक अमित पटौदी ने बताया कि पौधारोपण की तैयारी पूरी कर ली गई है फेंसिंग भी कराई जाएगी 500 पौधा लगाया जाना है।

Next Story