मध्य प्रदेश

Umaria : किसान पर हाथी ने किया हमला, हुआ घायल

Tara Tandi
3 Oct 2024 5:51 PM IST
Umaria :  किसान पर हाथी ने किया हमला, हुआ घायल
x
Umaria उमरिया: जिले के अंतर्गत जंगली जानवरों का खतरा लोगों के लिए बढ़ता जा रहा है। जहां आस-पास के क्षेत्र में भी लोग अब सुरक्षित नहीं हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से सटे हुए कई गांव ऐसे हैं जहां आज भी लोग निवास करते हैं। उनकी आजीविका का मुख्य साधन और कुछ नहीं बल्कि खेती है, जिसकी देखभाल और सुरक्षा करने के लिए किसान दिन-रात बराबर काम करते रहते हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त का है जब किसान अपने खेत पर पहरा दे रहा था, तभी अचानक एक जंगली हाथी आया और उसे घायल कर दिया। हाथी के हमले से वह किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की क्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और उसे घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह मामला रिजर्व क्षेत्र के पनपथा वन रेंज की घटना बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोठिया के रहने वाले रामकुमार सिंह गोड़, उम्र 55 वर्ष, जो अपने खेत पर बैठे हुए थे, तभी हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। हमला करने के बाद हाथी जंगल की तरफ भाग गया। जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश पटेल और वनरक्षक सुरक्षा श्रमिक एवं वाहन चालक मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल मानपुर में भर्ती कर दिया। इसके अलावा, परिक्षेत्र अधिकारी रमेश पटेल ने ₹500 तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि भी उन्हें उपलब्ध कराई।
Next Story