- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Umaria: लापता प्रेमी...
मध्य प्रदेश
Umaria: लापता प्रेमी जोड़े के शव साड़ी से लटके मिले, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
13 May 2025 3:30 PM IST

x
Umaria उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां 16 साल की एक नाबालिग लड़की और 23 साल के युवक के बीच कथित प्रेम संबंध थे, लेकिन समाज और परिस्थितियों के दबाव में उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसने दो परिवारों की खुशियों को हमेशा के लिए छीन लिया. यह सिर्फ एक प्रेम कहानी का दुखद अंत नहीं, बल्कि एक सामाजिक सवाल भी है. जिसने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है.
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चापर गांव में एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में पेड़ से फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. घटना से क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है. मृतकों की पहचान चंद्रेश(23) और लक्ष्मी(16) के रूप में हुई है. दोनों युवक-युवती रविवार शाम से लापता थे. परिजनों ने जब काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला पाया, तो सोमवार सुबह सिविल लाइन चौकी में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई.
एक ही साड़ी से लटके मिले दो शव
मंगलवार की सुबह गांव के पास जंगल में महुआ के पेड़ से दोनों के शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके हुए मिले. यह स्थान उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है. दोनों के घर आमने-सामने ही स्थित हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा के अनुसार, मामले की जांच जारी है और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस को प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि इस प्रेम प्रसंग में कोई सामाजिक या पारिवारिक दबाव तो कारण नहीं बना. गांव में इस दुखद घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कुछ गांव वाले इसे प्रेम-प्रसंग से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे परिवार की नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं.
फिलहाल पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है. नाबालिग लड़की की उम्र को देखते हुए मामला संवेदनशील हो गया है. प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है. मामले से जुड़े हर पहलू की जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ पाएगा.
TagsUmaria लापता प्रेमी जोड़ेशव साड़ी लटके मिलेपुलिस जांच जुटीUmaria missing lover coupledead bodies found hanging with sareepolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





