मध्य प्रदेश

Umaria:दो सगी के साथ परिचित और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म

Tara Tandi
19 Oct 2024 8:56 AM GMT
Umaria:दो सगी  के साथ परिचित और उसके दोस्तों ने किया दुष्कर्म
x
Umaria उमरिया: जिले में 13 साल की मासूम बच्ची और उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जहां, 13 साल की एक मासूम बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उनका एक परिचित व्यक्ति आया उनसे कहा कि चलो हम लोग घूम कर आते हैं, वहीं पार्टी करेंगे।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा- आरोपी के झांसे में आकर मैं और मेरी बहन उसके साथ चले गए। उसने हमें जंगल में को छोड़ा और अपने दो दोस्तों को साथ में ले आया। इसके बाद हम सभी ने पहले वहां खाना खाया। इसके बाद आरोपी ने मेरी बहन को दोनों लड़कों पास वहीं जंगल में छोड़ दिया और मुझे अपने घर ले आया। जहां, उसने मेरे साथ गलत काम किया। अगले दिन सुबह 8:00 बजे मुझे रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। इसके बाद रिश्तेदार की मदद से में अपने घर पहुंची।
घर आने के बाद भी मेरी बड़ी बहन का कोई पता नहीं चला। बड़ी बहन एक दिन बाद आई तो उसने कहा कि मेरे साथ भी उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया है। इस सब घटनाक्रम की जानकारी थाना पाली पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया। पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Next Story