मध्य प्रदेश

Umaria : जादू-टोने के शक में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Saba Naaz
7 July 2025 1:29 PM IST
Umaria : जादू-टोने के शक में युवक को लाठी-डंडों से पीटा
x
Umaria उमरिया : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमड़ी से सोमवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है।
जादू-टोने के शक में गांव के ही कुछ दबंगों ने एक युवक को पहले कमरे में बंद किया और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जब विशाल बैगा पिता धन्नू बैगा को गांव के ही भल्लू, सुरेन्दा, गुड्डा, गिरजा, नन्नी और जामवती ने पकड़ लिया और उसे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि सभी हमलावर पीड़ित के ही पड़ोसी हैं। उन्होंने अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में विशाल पर निर्ममता से हमला किया। विशाल को लाठी-डंडों से इतना मारा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में गहरी चोट आई हैं।
Next Story