- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : 70 लाख की...
मध्य प्रदेश
Ujjain : 70 लाख की धोखाधड़ी के मामले में जिम संचालक महिला गिरफ्तार
Kavita2
15 May 2025 9:57 AM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में महिला जिम संचालिका नंदिनी जोशी को गिरफ्तार किया है। नंदिनी जोशी और उसकी पार्टनर तनुजा गोयल पर एक महिला को प्रॉपर्टी निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 70 लाख रुपए ठगने का आरोप है। टीआई डीबीएस तोमर ने बताया कि बाफना पार्क के पास गायत्री नगर निवासी ममता जैन पत्नी सौभाग्य जैन ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों नंदिनी, तनुजा, मुख्य आरोपी उसके पति राजीव गोयल, देवर रविन्द्र गोयल, ननद स्वीटी गोयल और ससुर कृष्णा गोयल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420, 406, 120-बी और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। इनमें से कृष्णा को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
Tags70 lacfraudaffairgym70 लाखधोखाधड़ीमामलेजिमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





