मध्य प्रदेश

Ujjain: आज का श्रृंगार संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया

Bharti Sahu 2
21 Jun 2024 8:45 AM IST
Ujjain: आज का श्रृंगार संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा और ड्रायफ्रूट से श्रृंगार किया गया
x
Ujjainउज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर Shri Mahakaleshwar temple में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों नें गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
आज पूर्णिमा तिथि व शक्रवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा और ड्रायफ्रूट से विशेष श्रृंगार किया गया। ऐसी पगड़ी पहनाई कि श्रद्धालु देखते ही रह गए इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल Baba Mahakalके दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर में जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
c
Next Story