मध्य प्रदेश

उज्जैन: घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, दूसरे युवक ने गोली मारी थी

Admin Delhi 1
7 March 2022 8:02 PM IST
उज्जैन: घायल हुए युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, दूसरे युवक ने गोली मारी थी
x

मध्य प्रदेश: एक टेक्सी ड्रायवर को रूपए के लेनदेन में दूसरे युवक ने कनपटी पर गोली मार दी थी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका निजी अस्पताल में उपचार चला,जहां उसकी मौत हो गई। इधर, आरोपी पहले से ही प्राणघातक हमले के मामले में जेल में था। अब उस पर हत्या की धारा लगेगी। नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार टेक्सी ड्रायव्हर मोती नगर निवासी लखन राठौर को रूपए के लेनदेन में हुए विवाद के बाद डी मार्ट के पीछे मालनवासा निवासी रवि ठाकुर ने कनपटी के पास गोली मारकर घायल कर दिया था। लखन का उपचार इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा था,जहां उसकी मौत हो गई।

इधर, लखन को गोली मारने के बाद फरार रवि ठाकुर पर पुलिस ने 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। बाद में वह पकड़ा गया। उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था। अब उस पर प्राणघातक हमले की धारा के साथ हत्या की धारा भी जुड़ेगी। पुलिस के अनुसार शीघ्र ही न्यायालय में हत्या का मामला पेश किया जाएगा।

Next Story