- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन: महाकाल की नगरी...
उज्जैन: महाकाल की नगरी महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी, जानिए पूरी खबर
![उज्जैन: महाकाल की नगरी महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी, जानिए पूरी खबर उज्जैन: महाकाल की नगरी महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीपों से जगमगाएगी, जानिए पूरी खबर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/02/08/1492497--11-.gif)
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: दरअसल, महाशिवरात्रि पर्व को अब मात्र 20 दिन ही बचे हैं। मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार उज्जैन को अयोध्या की तर्ज पर लाखों दीपो की रोशनी से रोशन किया जाना है। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। आयोजन प्रदेश में पर्यटन और महाकाल की नगरी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। इस संबंध में कोठी रोड स्थित बृहस्पति भवन में बैठक हुई जिसमें मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन समेत कलेक्टर, एसपी व सामाजिक संगठन, संत समाज शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महाकाल की नगरी को 11 लाख से अधिक दीपों से रोशन किया जाएगा। इस पूरे कार्य को लेकर छह समितियां बनाई हैं। सौ दीपक पर एक वॉलंटियर्स तैयार किया जाएगा। 10 हजार हमें चाहिए। यह काम चुनौतीपूर्ण है क्योंकि तेल व दीपक की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)