मध्य प्रदेश

उज्जैन: बेटे ने 600 रुपए के लिए किया अपने ही पिता का कत्ल

Soni
17 March 2022 4:57 PM IST
उज्जैन: बेटे ने 600 रुपए के लिए किया अपने ही पिता का कत्ल
x

वेदनगर के रहने वाले मूलचंद (73) पुत्र सेवाराम वर्मा सांची पॉइंट संचालित करते थे। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अलग रहता है, जबकि छोटा बेटा अजय (35) साथ में रहता है। मूलचंद दूध का काम करते थे। अजय भी उनके काम में मदद करता था। बुधवार रात को अजय ने पिता से दुकान का सामान लाने के लिए 600 रुपए मांगे। उन्होंने इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर अजय ने पिता को लात-घूसों और डंडे से जमकर पीट दिया। परिजनों ने सेवाराम को सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टीआई ओपी अहीर ने बताया कि बाप--बेटे में 600 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलचंद के बड़े पुत्र ने बताया कि वह करीब 10 साल से अलग रहता है। अजय उसकी पत्नी व उसके दोनों बच्चे पिता के साथ रहते हैं। पिता के घायल होने पर वारदात का पता चला।

Next Story