- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: शादी के बाद...
मध्य प्रदेश
Ujjain: शादी के बाद मां की बात से नाराज बेटे ने की हत्या
Tara Tandi
31 May 2025 7:31 PM IST

x
Ujjain उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक हैरान करना वाला मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्याकर दी. गला दबाने के बाद आरोपी बेटे को लगा की मां जिंदा बच सकती है तो मां का शरीर कुल्हाड़ी से काट दिया. वहीं मां की हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने शव को गद्दे में लपेटकर जंगल में फेंक दिया. आरोपी बेटे ने मां के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथियों की भी मदद ली थी. पुलिस ने आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है.
उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में हुआ जिसमें पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अभी फरार है. 27 मई को उन्हेल थाना क्षेत्र स्थित श्मशान के पास से पुलिस ने गद्दे में लिपटा हुआ एक महिला का शव बरामद किया था. जिसके गले पर निशान होने के साथ ही उसके शरीर से खून भी निकल रहा था. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और हत्याकांड की जांच में जुट गई.
मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि मृतका की पहचान करने के प्रयास किए गए तो उसके हाथ पर ॐ कमला बेन लिखा हुआ था. मृतका की जल्द से जल्द शिनाख्त हो सके और हत्यारों को गिरफ्तार किया जा सके. इसीलिए मृतका के फोटो सभी थानों में भिजवाए गए थे, जिसमें पुलिस को सफलता मिली. मृतका की शिनाख्त कमला बाई पति स्व. ईश्वर बागरी, निवासी ग्राम दुनालजा, थाना इंगोरिया के रूप में हुई, जो कि पिछले कुछ दिनों से घर से लापता थी. मृतका की शिनाख्त होने पर पुलिस टीम ग्राम दुनालजा पहुंची, जहां उन्होंने मृतिका की बेटी झूमा बाई एवं गायत्री समेत कई परिजनों से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया.
आरोपी बेटे ने उगला सच
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मृतिका के पुत्र अर्जुन ने ही अपनी मां की हत्या की है जो कि गांव से गायब था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था. इसके बाद थाना उन्हेल पुलिस ने मुखबिर और साक्ष्य के आधार पर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया. अर्जुन ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी मां लगातार रोक टोक करती थी. उसने कई बार मां को ऐसा न करने के लिए बोला था, लेकिन जब मां फिर भी नहीं मानी तो उसने मानसिक रूप से परेशान होकर मामा के लड़के रितेश के साथ मिलकर कमला बाई की गला घोंटकर हत्या की और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी.
TagsUjjain शादी बाद मांबात नाराज बेटे हत्याUjjain mother got angry after marriageson murdered herजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





