- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उज्जैन : देश विरोधी...
![उज्जैन : देश विरोधी नारे लगाए, 20 पर राजद्रोह का मुकदमा उज्जैन : देश विरोधी नारे लगाए, 20 पर राजद्रोह का मुकदमा](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/20/1255596--20-.gif)
x
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी में गुरवार रात शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है
उज्जैन, जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की गीता कालोनी में गुरवार रात शरारती तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। आठ नामजद आरोपितों में सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडीजी योगेश देशमुख, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी अमरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने खाराकुआं थाने में वीडियो फुटेज खंगाले और नारेबाजी करने वालों की पहचान की।
एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरवार रात मोहर्रम के उपलक्ष्य में गीता कालोनी स्थित बड़े साहब के यहां वर्ग विशेष के लोग दर्शन करने पहुंचे थे। वहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था। भीड़ को देखकर पुलिसकर्मी व्यवस्था बना रहे थे। इस दौरान वहां करीब 20 युवाओं ने देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि इस दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद और तालिबान जिंदाबाद के भी नारे लगे। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है। इस मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने जफर उर्फ डैनी आटोवाला, राजू लाइटवाला, अज्जू, शानू सब्जीमंडी वाला और तीन अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story