मध्य प्रदेश

Ujjain: महाकाल के दरबार पत्नी के साथ पहुंचे पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा

Tara Tandi
27 Sept 2024 11:52 AM IST
Ujjain: महाकाल के दरबार  पत्नी के साथ पहुंचे पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा
x
Ujjain उज्जैन: जैसे-जैसे विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की ख्याति बढ़ती जा रही है। वैसे ही देश-विदेश से उनके भक्त अब बाबा महाकाल के दर्शन करने आने लगे हैं। बाबा महाकाल के दरबार में सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती से लेकर देर रात तक वीआईपी श्रद्धालुओं का आना भी लगातार जारी रहता है। आज सुबह भी भस्म आरती में पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा अपनी पत्नी सामवेद के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद मस्तक पर तिलक लगवाने के बाद बाबा को जल अर्पित किया गया और पंचामृत भी
धारण किया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। आज वह अपनी पत्नी के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने पहुंचे थे। दो घंटे तक बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का चांदी द्वार से जलाभिषेक किया उसके बाद पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
एमजी के नाम से प्रसिद्ध है मिलिंद गाबा
मिलिंद गाबा एक पंजाबी गायक, संगीतकार और संगीत निर्माता हैं। जिन्हें म्यूजिक एमजी नाम से भी जाना जाता है। उनके द्वारा कई पंजाबी गानों में काम किया गया। वेलकम बैक फ़िल्म में उनके द्वारा शीर्षक गाना भी गया है। इसके अलावा उनके द्वारा बस तू, दिल्ली वाली ज़ालिम गर्लफ्रैंड में भी आवाज दी गई है।
Next Story