मध्य प्रदेश

उज्जैन गौरव दिवस: सीएम शिवराज सिंह ने कैलाश खेर के साथ बाहुबली के यह मशहूर गाना गुनगुनाए

Kunti Dhruw
3 April 2022 7:29 AM GMT
उज्जैन गौरव दिवस: सीएम शिवराज सिंह ने कैलाश खेर के साथ बाहुबली के यह मशहूर गाना गुनगुनाए
x
मध्य प्रदेश में गुड़ी पड़वा के दिन यानी 2 अप्रैल 2022 को 'उज्जैन गौरव दिवस' के रूप में मनाया गया।

मध्य प्रदेश में गुड़ी पड़वा के दिन यानी 2 अप्रैल 2022 को 'उज्जैन गौरव दिवस' के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'उज्जैन गौरव दिवस' को लेकर पहले ही ऐलान किया था। इस मौके पर रात करीब 8.30 बजे क्षिप्रा के तट रामघाट पर प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर ने अपनी लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। खास बात यह भी रही कि मुख्यमंत्री ने भी चर्चित फिल्म बाहुबलि के मशहूर गाने 'जय जय कारा स्वामी देना साथ हमारा' गाते हुए सुर में सुर मिलाया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज अद्भुत दिन है। अंग्रेजी कैलेंडर में 2022 चल रहा है जबकि विक्रम संवत 57 साल आगे चल रहा है। उसमे आज 2079 वर्ष चल रहा है हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हम एक जनवरी को हैप्पी न्यू ईयर बोलते है जबकि गुड़ी पड़वा है हमारा नया वर्ष। आज दुनिया हमारी और देख रही है आज भारत का साथ पाने के लिए रूस, अमेरिका तड़प रहे हैं।
बदमाशों पर बुलडोजर
सीएम ने इस दौरान कानून व्यवस्था पर भी अपनी बात रखी। सीएम ने मंच से कलेक्टर, एसपी को कहा की गुंडे-बदमाशों को छोड़ना नहीं है और जिस किसी ने भी बेटियों पर आंख उठाई तो उनके मकान और दुकान जमींदोज कर दिए जाएंगे।
आनंदम केंद्र खोले जाएंगे
सीएम ने कहा कि उज्जैन में भिक्षा वृति को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। इसके लिए आनंदम केंद्र खोलने की बात सीएम की तरफ से कही गई है। सीएम ने यह भी ऐलान किया कि प्रतिभाशाली गरीब बच्चों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला तो फीस का इंतजाम बीजेपी की सरकार करवाएगी।
शराबबंदी को लेकर कही यह बात
कुछ दिन पहले ही उमा भारती ने शराब की दुकान पर पत्थर मारकर अपने इरादे साफ़ कर दिए थे जिसके बाद से राज्य में शराबबंदी की मांग जोर पकड़ रही थी। इसपर सीएम ने उमा भारती का नाम लिए बिना उनको जवाब दिया और कहा की शराब बंदी से अगर बंद हो जायेगी तो हम एक दिन नहीं लगाएंगे लेकिन वो होता नहीं है। सबसे पहले नशा मुक्त समाज बनाएं और इसकी शुरुआत भी उज्जैन से की जाएगी।
Next Story