मध्य प्रदेश

Ujjain: पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रदर्शनकारियों का कब्ज़ा

Admindelhi1
18 Feb 2026 10:40 AM IST
"जनता का गुस्सा बढ़ा, प्रशासन पर दबाव"

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में केशवनगर में कोचिंग संचालक पर एक पक्ष ने लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। घटना का विरोध करने पहुंचे लोगों को पुलिस ने जब मौके से खदेड़ा तो नाराज लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर दिया।

नानाखेड़ा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि केशव नगर में मैथ्स पॉवर के नाम से कोचिंग क्लास संचालित करने वाले अजय जागरी पर पड़ोस में रहने वाले आरिफ और इमरान के साथ अन्य लोगों ने मंगलवार दोपहर में लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अजय जागरी ने शोर मचाकर बचने का प्रयास किया। यह देख उनकी पत्नी पूनम बीच बचाव करने आई तो हमलावरों ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की की। पूरा घटना क्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। मामले में पुलिस ने इमरान और आरिफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बाहर निकले तो मांगा हफ्ताकोचिंग क्लास संचालक अजय जागरी की पत्नी पूनम ने पुलिस को बताया कि उनके पति कथा सुनने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो में बैठकर आए इमरान और आरिफ अन्य लोगों ने अजय को रोककर हफ्ता मांगा। अजय ने जब रुपए देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं दोनों पक्ष नीलगंगा थाने पहुंच गए।

पथराव के बाद किया चक्काजामघटनाक्रम के बाद मंगलवार शाम को मारपीट कर विरोध करने के लिए कुछ लोग केशव नगर पहुंचे। जहां दूसरे पक्ष के लोग भी जमा हो गए। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के बीच पथराव हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर नीलगंगा, नानाखेड़ा और माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा। पुलिस की कार्यवाही के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पहले तो हरिफाटक ब्रिज पर चक्काजाम किया और उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम का घेराव कर दिया।

Next Story