मध्य प्रदेश

Ujjain: बैरछा स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
9 Sept 2026 1:31 PM IST
Ujjain: बैरछा स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रेन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
x
बैरछा स्टेशन से पकड़े गए ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन में यात्री का पर्स चोरी कर फरार हुए तीन आरोपियों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बैरछा में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 हजार नकद और चोरी का पोको मोबाइल बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत 19 हजार है।

जीआरपी थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि बैतूल निवासी गायत्री साहू 4 अगस्त को त्रि-शताब्दी एक्सप्रेस से बैतूल से इंदौर जा रही थीं। ट्रेन बैरछा स्टेशन के पास पहुंची, इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनका लेडीज पर्स लेकर फरार हो गए। पर्स में 30 हजार रु. नकद, मोबाइल फोन और सोने का मंगलसूत्र सहित करीब 95 हजार रु. का सामान रखा था। शिकायत मिलने के बाद जीआरपी ने बीएनएस की धारा 305(सी) में प्रकरण दर्ज कर रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने तीन बदमाशों को संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में तीनों ने ट्रेन में पर्स चोरी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 13 हजार रुपए नकद बरामद हुए। वहीं इरशाद के पास से भी एक चोरी का मोबाइल मिला।

तीनों को भेजा जेलपुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात में शामिल बैरछा निवासी इरशाद उर्फ दिलशाद पिता रज्जाक खान, सलमान खान पिता साहिद खान और समीर मेवाती पिता शहजाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जांच में आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट और जुआ जैसे मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी अक्सर ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों के पर्स और मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देते है।

Next Story