मध्य प्रदेश

Ujjain : कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, कार चालक की तलाश जारी

Tara Tandi
1 April 2024 5:15 AM GMT
Ujjain  : कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल, कार चालक की तलाश जारी
x
उज्जैन : आगररोड पर रविवार रात कार-बाइक के बीच हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल हुआ है। चिमनगंज थाना पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि आगररोड शिवांश सिटी के सामने बीती रात कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बाइक सवार एक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका साथी घायल था। कार में सवार चालक भाग निकला था।
मृतक और घायल को जिला अस्पताल लाया गया। वहां मृतक का नाम अखलेश पिता विक्रम (27) और घायल कुंदन सिंह निवासी खिलचीपुर होना सामने आया। परिजन सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंच गये थे। टीआई हितेश पाटिल ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मर्ग कायम किया गया है।
सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर शोरूम पर काम करता था। दोस्त के साथ नागदा गया था, जहां से देर रात लौटकर घर आ रहा था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। कार नबंर के आधार पर चालक की तलाश की रही है।
Next Story