- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : रोजगार...
मध्य प्रदेश
Ujjain : रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के किये दर्शन
Tara Tandi
3 Sept 2024 11:52 AM IST

x
Ujjain उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई। इस भस्म आरती में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री और उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल परिवार समेत शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के साथ ही उनके निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए।
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल अपने जन्मदिन पर बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आए थे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी और चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। दर्शन के बाद, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने मीडिया से कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अवंतिका धाम में सेवा का अवसर मिला है। बाबा महाकाल की कृपा मुझ पर और परिवार पर बनी रहे ऐसी मंगल कामना मैंने बाबा महाकाल से की है।
मंत्री ने इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में हम काम कर रहे हैं। मैं उज्जैन के विकास के लिए कार्यकर्ता रहूं ऐसी मेरी कामना है।
TagsUjjain रोजगार राज्यमंत्रीगौतम टेटवालजन्मदिन बाबा महाकालकिये दर्शनUjjain Minister of State for EmploymentGautam TetwalBirthday Baba Mahakalvisitedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





