मध्य प्रदेश

Ujjain: महाकाल की सवारी में उमड़ा जनसैलाब, CM भी बने सहभागी

Admindelhi1
19 Aug 2025 2:32 PM IST
Ujjain: महाकाल की सवारी में उमड़ा जनसैलाब, CM भी बने सहभागी
x

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में सोमवार शाम को इस श्रावण-भादौ मास की छठी,अंतिम और राजसी सवारी में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कोटितीर्थ के समीप सभा मण्डप में भगवान का पूजन कर आरती की। भगवान को रजत पालकी में विराजीत करने के बाद डॉ.यादव ने पालकी को कांधा दिया। पालकी जब मंदिर परिसर से मुख्य द्वार की ओर जा रही थी,तब उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा: महाकाल मंदिर का प्रांगण स्वर्ग जैसा है...। हम सभी पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे। पूरे देश में श्रावण महोत्सव मनाया जाता है, उज्जैन में उत्तर और दक्षिण भारत की मिलीजुली संस्कृति का उदाहरण देखने को मिलता है। यहां भादौ मास के 15 दिन मिलाकर श्रावण-भादौ मास में प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल दर्शन देने निकलते हैं। अब बाबा महाकाल विजयादशमी पर्व पर एक बार फिर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

मुख्यमंत्री हाथ में डमरू लिए जय महाकाल के जयकारे लगाते हुए बारिश में भिगते हुए महाकाल की भक्ति में रम गए। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल,विधायक सतीश मालवीय एवं अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित भाजपा नेता सवारी में शामिल रहे। इधर मुख्यमंत्री की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी और सवारी मार्ग पर हेलीकाप्टर से पूष्प वर्षा की गई। सवारी में चार जनजातिय कलाकारों के दलों ने सतत प्रस्तुतियां दी।

Next Story