- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain : गुरुपूर्णिमा...
मध्य प्रदेश
Ujjain : गुरुपूर्णिमा पर भस्मारती में भांग और ड्रायफ्रूट से सजे महाकाल
Tara Tandi
21 July 2024 3:40 PM IST

x
Ujjain उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा और रविवार के महासंयोग पर सुबह 4 बजे भस्म आरती के दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुले गए। पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया, इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया।
आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल को भांग और ड्रायफ्रूट से सजाया गया, उनके मस्तक पर त्रिपुंड व सूर्य के साथ राम का नाम भी लिखा गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
TagsUjjain गुरुपूर्णिमा भस्मारतीभांग ड्रायफ्रूटसजे महाकालUjjain Guru Purnima Bhasmaarticannabis dry fruitMahakal decoratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





