- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: भस्म आरती में...
मध्य प्रदेश
Ujjain: भस्म आरती में मस्तक पर चंद्र लगाकर सजे महाकाल
Tara Tandi
21 Nov 2024 10:53 AM IST

x
Ujjain उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान आज गुरुवार को बाबा महाकाल का आकर्षक शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल को त्रिपुंड, सूर्य और रुद्राक्ष की माला पहनाकर सजाया गया। जिसने भी इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया वह देखते ही रह गया। आज भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि गुरुवार पर आज बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। जिसके बाद सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। आज बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान ऐसा शृंगार किया गया जिसमें श्री महाकालेश्वर भगवान को न सिर्फ त्रिपुंड, चंद्र और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया बल्कि उनका आलौकिक स्वरूप में शृंगार भी किया गया। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
TagsUjjain भस्म आरतीमस्तक चंद्रसजे महाकालUjjain ash aartimoon on headMahakal decoratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





