- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Ujjain: भस्म आरती में...
मध्य प्रदेश
Ujjain: भस्म आरती में कुमकुम और पगड़ी पहनकर सजे महाकाल
Tara Tandi
22 Sept 2024 12:34 PM IST

x
Ujjain उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर आज रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। बाबा महाकाल का कुमकुम से श्रृंगार किया गया। जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि अश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार को बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाने के साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का कुमकुम से श्रृंगार किया गया, भगवान को श्री राम की पगड़ी पहनाकर सजाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन कर लाभा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
5 लाख से अधिक की राशि दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से पधारे राकेश वर्मा ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी अभिषेक शर्मा (बाला गुरु) की प्रेरणा से 5 लाख 51 हज़ार की दान राशि का चेक श्री महाकलेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को प्रदान किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता का विधिवत सम्मान किया गया। इस दौरान पुजारी अभिषेक शर्मा , लेखापाल श्री विपिन ऐरन, श्री राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
TagsUjjain भस्म आरतीकुमकुम पगड़ी पहनकरसजे महाकालUjjain ash aartiMahakal decorated with kumkum turbanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





