मध्य प्रदेश

Ujjain: उज्जैन महाकाल मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था की जांच

Admindelhi1
18 May 2026 1:48 PM IST
Ujjain: उज्जैन महाकाल मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था की जांच
x
मंदिर परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती का निरीक्षण

उज्जैन: सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर रविवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होने मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश और निर्गम द्वार के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर दिशा निर्देश दिए।

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने पर श्री शर्मा ने महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ दर्शन व्यवस्था को सरल और तेज बनाने, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा इंतजाम, यातायात संचालन तथा प्रवेश-निकास व्यवस्था को बेहतर करने पर फोकस किया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। सिंहस्थ में देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे, ऐसे में सुरक्षा और सुविधा दोनों को प्राथमिकता देना जरूरी है। इस बैठक में यह भी तय किया गया कि भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

अधिकारियों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया, जिससे उन्हें बेहतर दर्शन अनुभव मिल सके।

Next Story