मध्य प्रदेश

Ujjain: उज्जैन में बच्ची लापता, परिजन चिंतित

Admindelhi1
27 March 2026 3:40 AM IST
Ujjain: उज्जैन में बच्ची लापता, परिजन चिंतित
x

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरूवार शाम को विष्णु वाटिका उद्यान से अचानक एक बालिका खेलते हुए गुम हो गई। वह अपनी मां के साथ आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शंका के चलते होमगार्ड की टीम ने उद्यान के समीप स्थित तलाब में सर्चिंग शुरू की। जबकि पुलिस ने क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी।

जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गुरुवार को नीलगंगा क्षेत्र में स्थित राजीव रत्नी कॉलोनी से कुछ महिलाएं पिकनिक मनाने के लिए आई थी। इसी दौरान रवनित कोर उद्यान में झूला झुलते समय कहीं गुम हो गई। बालिका ने स्काई कलर की शर्ट और ब्लू कलर की चढ्ढी पहनी हुई थी। बालिका जब कॉफी देर तक नहीं मिली तो महिलाओं में हडक़ंप मच गया। बालिका की मां सहित अन्य महिलाओं ने पूरे उद्यान में बालिका को खोजा। इसी दौरान वहां टहल रहे सतीश पहिार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालिका के परिजनों की शंका के बाद मौके पर होमगार्ड की टीम पहुंची और समीप तलाब में खोजबीन की गई। वहीं दूसरी और पुलिस ने उद्यान के बाहर तलाश शुरू की।

Next Story