मध्य प्रदेश

Ujjain: मालवा की 34 इकाइयों के उद्यमी उज्जैन में हुए एकत्र

Admindelhi1
18 May 2026 2:08 PM IST
Ujjain: मालवा की 34 इकाइयों के उद्यमी उज्जैन में हुए एकत्र
x
"200 उद्यमियों ने उज्जैन में लघु उद्योग भर्ती में लिया हिस्सा"

उज्जैन: लघु उद्योग भारती की मालवांचल की बैठक उज्जैन में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मालवाचंल की 34 इकाईयों के 200 उद्यमी जुटे। बैठक में उद्यम,श्रमिक,पंच परिवर्तन से लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संकट आदि को लेकर किए गए आव्हान पर चर्चा हुई और आग्रह किया गया कि परिवार के सदस्य, इस रूप में इसे लिया जाए तथा पालन किया जाए। श्रमिकों को भी समझाया जाए, ताकि वे भी इस कार्य को आगे बढ़ा सके।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश के संयुक्त महामंत्री राजेश गर्ग,उज्जैन ने बताया कि बैठक को मुख्य रूप से अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने संबोधित किया। उन्होने बताया कि इस समय देशभर में लघु उद्योग भारती के 70 हजार सदस्य हैं। मध्यप्रदेश में 7500 तथा मालवाचंल में 3400 सदस्य हैं,जो उक्त में शामिल हैं। आपने उपस्थित सदस्यों को पंच परिवर्तन को लेकर जानकारी दी तथा आव्हान किया कि हम इसे लेकर समाज के बीच जाएं और लोगों को जानकारी देकर स्व में परिवर्तन लाने का आग्रह करें। सभी सदस्य अपने यहां कार्यरत श्रमिकों को परिवार भाव से देखें और अपनाएं।

वर्तमान में चल रहे वैश्विक संकट को लेकर कहाकि विश्व में भारत ऐसा देश है जहां अन्य देशों की अपेक्षा अधिक ताकत के साथ चीजें नियंत्रण में है। केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। युवाओं को स्टार्ट अप के लिए नई योजनाएं सरकार लाई है। आव्हान किया कि लघु उद्योग भारती के वार्षिक कैलेण्डर अनुसार अनिवार्य कार्य जैसे इकाई की मासिक बैठक होना, स्थापना दिवस 25 अप्रैलक को मनाना, विश्वकर्मा जयंती मनाना आदि पर ध्यान दिया जाए। समाज के बीच जाकर सेवा कार्यो के साथ इकाई को पहुंचाए ताकि जन-जन जुड़ सके। उन्होंने सिंहस्थ को लेकर भी कहा कि इकाई का अपना स्टॉल लगे,जहां सेवा कार्य एवं इकाई के बारे मं लोगों को जानकारी प्राप्त हो।

बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं म.प्र. प्रभारी ताराचंद गोयल,अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्य क्षेत्र समन्वयक समीर मूंदरा,वज्जू भाई बगासिया ने संगठन के आगामी विस्तार पर विस्तृत चर्चा कर आगे के कार्यों का रोडमैप तैयार किया। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा,प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी,अंचल अध्यक्ष राजेंद्र दुबे,अंचल सचिव सीमा मिश्रा,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नेमीचंद जैन,महेश गुप्ता,उल्लास वैद्य, अतीत अग्रवाल, राजेश गर्ग, डॉ. अरविंद मनोहर काळे, राजेश महेश्वरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र भाटी ने बताया कि संगठन विस्तार हेतु यह आयोजन प्रत्येक तीन माह में नियमित रूप से किया जाता है। इस बैठक में सुनील पीठवे,प्रवीण पांचाल,गौरव चौहान,राजेंद्र सिरोलिया,भूषण जोशी, भरत चंदन,चित्रा मेहता,दीप्ति परवाल उपस्थित रहे। संचालन सीमा मिश्रा ने किया। आभार तृप्ति वैद्य ने माना।

Next Story